फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटी का खेल महोत्सव बना सामुदायिक एकता का उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
इमार इंपीरियल गार्डन्स में खेल महोत्सव सीजन-5 का हुआ समापन
विज्ञापन

न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-102 स्थित इमार इंपीरियल गार्डन्स सोसाइटी की आरडब्ल्यूए की ओर से आयोजित खेल महोत्सव सीजन-5 का रविवार को समापन हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और वरिष्ठ नागरिकों सहित 400 से अधिक निवासियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबलों में फुटसल, क्रिकेट, स्विमिंग, कैरम, स्नूकर, शतरंज और टेबल टेनिस सहित कई प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंतिम दिन फुटसल प्रतियोगिता के विजेताओं को मैच ग्राउंड पर सम्मानित किया गया, जबकि क्रिकेट, स्विमिंग और अन्य खेलों के विजेताओं को क्लब हाउस में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। पूरे महोत्सव के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजकों ने बताया कि खेल महोत्सव सीजन-5 केवल खेल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह पूरे समाज को जोड़ने वाला एक उत्सव बन गया। खेल महोत्सव सीजन 5 केवल एक खेल आयोजन नहीं बल्कि पूरे समाज को जोड़ने वाला एक उत्सव बन गया, जहां हर आयु वर्ग ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपने बचपन की यादें फिर से जीवंत की। इसमें अंशुल जैन, किरत मोहन, चेतन वाधवा, रमन पराशर, शैंकी, अंकिता, रीमा, गीतांजलि समेत अन्य लोग शामिल रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें