फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एलिवेटेड रोड के साथ बनी सर्विस लेन ने थामी शहर की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। भले ही सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड रोड ने साइबर सिटी की रफ्तार को तेज किया है लेकिन इसी के साथ बने सर्विस रोड ने शहर की रफ्तार को रोक दिया है। यह एलिवेटेड रोड राजीव चौक से बादशाहपुर, बादशाहपुर से भौंडसी और आगे सोहना को जोड़ता है। इस मुख्य सड़क पर बढ़ी संख्या में सोसाइटियां, आईटी और कॉरपोरेट हब मौजूद हैं, जिस कारण लोगों को एलिवेटेड रोड से नीचे उतरकर इस सर्विस लेन का सहारा लेना पड़ता है। इस दौरान यात्रियों को कम दूरी तय करने में भी लंबे समय तक जाम में फंसा रहना पड़ता है। सबसे अधिक समस्या सुभाष चौक, शहीद उधम सिंह चौक, राजीव चौक और वाटिका चौक पर देखने को मिलती है, जहां पीक आवर्स में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। वाहन रेंग-रेंगकर चलने को मजबूर हो जाते है। बादशाहपुर से गुरुग्राम तक आने-जाने वाले लोगों को इस सर्विस लेन का इस्तेमाल करना पड़ता है लेकिन हर दिन लगने वाले इस जाम ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया हैं। सर्विस लेन पर लगने वाले जाम की एक बढ़ी वजह सड़क के दोनों तरफ बनी दुकानें के बाहर खड़े हुए वाहन भी हैं। इन खड़े हुए वाहनों के कारण सड़क संकरी हो जाती है, जिस से वाहनों को निकलने में परेशानी होती है और सामान्य समय से अधिक समय लगता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें