फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नौकर 12 लाख रुपये से भरा बैग व दो सोने के सिक्के लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ माह पहले रखा था काम पर, सीसीटीवी में वारदात को अंजाम देते हुआ कैद
विज्ञापन

पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2 में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय से नौकर द्वारा 12 लाख रुपये से भरा बैग व दो सोने के सिक्के चोरी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसके खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डीएलएफ फेज-दो निवासी अरुण शर्मा ने कहा कि वह उनका प्रॉपर्टी डीलर का काम है। उन्होंने आकाश नीम मार्ग पर डीएलएफ फेज-2 में सौदागर प्रॉपर्टी के नाम से कार्यालय है। आठ माह पहले काम करने के लिए मूलरूप से बिहार के मधुबनी निवासी राजेश कुमार पासवान को रखा हुआ था। 3 अप्रैल को 12 लाख रुपये किसी काम के लिए कार्यालय में मेज की दराज में रखे थे और उसी दराज में सोने के दस और पांच ग्राम के सिक्के रखे हुए थे। शाम को कार्यालय से घर जाते समय दराज की चाबी को टेबल पर ही छोड़ कर चला गया। 4 अप्रैल को आकर देखा कि टेबल की दराज के अंदर से 12 लाख रुपये और सोने के सिक्के नहीं मिले। कार्यालय में नौकर राजेश भी नहीं मिला और फोन नंबर भी बंद आ रहे थे। उसके बाद सीसीटीवी कैमरों को देखा तो रात में कार्यालय से 12 लाख रुपये का बैग और सोने के सिक्के चोरी कर फरार हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें