फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चिलचिलाती धूप ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में शनिवार को तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से ही सूरज की तपिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट भी देखी गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। आगामी दिनों में 33 से 34 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। शहर के कई इलाकों में हाल ही में हुई लगातार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें