15 से 25 सितंबर तक आयोजित होंगी निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहीद गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान की 350वीं जयंती के उपलक्ष्य में राज्य के सभी विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में विशेष प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश जारी किए हैं।
निदेशालय के अनुसार 15 सितंबर से 25 सितंबर 2025 तक कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, वाद-विवाद (डिबेट) एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसक आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान एवं शिक्षाओं से प्रेरणा दिलाना है।
शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इन प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।