फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कल से स्कूलों में लौटेगी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम।
विज्ञापन

गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद अब जिलेभर के सरकारी और निजी स्कूलों में एक बार फिर मंगलवार से रौनक लौटने वाली है। जुलाई की शुरुआत के साथ छात्रों का स्कूलों में प्रवेश शुरू हो जाएगा। इस संदर्भ शिक्षा विभाग और प्रशासन से कमर कस ली है। हरियाणा शिक्षा विभाग ने पहले ही इस वर्ष 1 जून 2025 से 30 जून 2025 तक गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की थी। इस दौरान राज्य के सभी स्कूल बंद रहे। अब 1 जुलाई से स्कूलों का संचालन फिर से शुरू होगा और बच्चे अपनी पढ़ाई में जुट जाएंगे। एक जुलाई से स्कूल खुलने की सूचना के बाद से ही शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन और छात्रों में तैयारी शुरू हो चुकी है। स्कूलों में साफ सफाई, फर्नीचर की मरम्मत, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही नए शैक्षणिक सत्र की व्यवस्था को लेकर शिक्षकों की मीटिंग भी बुलाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें