फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बच्चों को परोसने से पहले स्कूल मुखिया खुद चखेंगे भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मीड डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए निर्देश जारी,
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील परोसने से पहले अब स्कूल मुखिया खुद उसे चखेंगे। भोजन की गुणवत्ता सुधारने के लिए मौलिक शिक्षा महानिदेशालय ने निर्देश जारी किए हैं। गुणवत्ता सही पाए जाने के बाद ही विद्यार्थियों को इसे परोसा जाएगा। साथ ही भोजन का निर्धारित मेन्यू का पालन करना होगा। विभाग ने चार हफ्ते का संशोधित मेन्यू भी तैयार किया है। इसमें अनाज, दाल, सोया, मौसमी सब्जियां, दूध दही और गुड़ को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


मेन्यू में खिचड़ी , दलिया, पुलाव, राजमा चावल, कढ़ी चावल, दाल चावल, मिस्सी रोटी और बाजरे व रागी से बने व्यंजन शामिल हैं। हर व्यंजन के लिए खाद्य सामग्री की मात्रा के साथ प्रोटीन ऊर्जा, कैल्शियम और आयरन की गणना भी निर्धारित की गई है। इससे बच्चों को भोजन के माध्यम से जरूरी पोषक तत्व मिल सकेंगे। स्कूल मुखियाओं को निर्देशों का पालन करते हुए भोजन की गुणवक्ता और मात्रा पर नियमित नजर रखनी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें