फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना वैध लाइसेंस के मेडिकल डिवाइस की बिक्री का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम ने मारा छापा
विज्ञापन

साढ़े चार लाख रुपये के उपकरण जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पालम विहार एक्सटेंशन में मेडिकल डिवाइस की बिक्री पर छापेमारी की है। संचालित एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर बिना वैध लाइसेंस व आयात अनुमति के मेडिकल डिवाइस की बिक्री का खुलासा किया है।
कार्रवाई के दौरान बाहर से इंपोर्टेड कॉन्टैक्ट लेंस सहित विभिन्न प्रकार के मेडिकल उपकरण अवैध रूप से बेचे जाते पाए गए। यह कार्रवाई ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी अमनदीप चौहान, डॉ. सुरेश कुमार और मुकेश कुमार की संयुक्त टीम की ओर से की गई है। टीम का नेतृत्व कर रहे ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि संबंधित दुकान पर बिना लाइसेंस के मेडिकल डिवाइस का व्यापार किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए टीम ने मौके पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान दुकान पर राजू कुमार उपस्थित पाए गए। उनसे मेडिकल डिवाइस की बिक्री एवं आयात से संबंधित वैध लाइसेंस और दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। जांच के दौरान बिना लाइसेंस बिक्री के लिए रखे गए कुल 20 प्रकार के मेडिकल डिवाइस बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 4,47,241 रुपये आंकी गई है। सभी उपकरणों को नियमानुसार फॉर्म एमडी-35 के तहत जब्त कर लिया गया। ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने स्पष्ट किया कि मामले में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें