फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जी-20 शिखर सम्मेलन का रूट चमकाया जाएगा, ब्रांडिंग के लिए लगेंगे स्वागत बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने आयोजन स्थल तक के रूट का किया निरीक्षण
विज्ञापन

तीन से सात सितंबर तक होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। आगामी तीन से सात सितंबर तक आईटीसी ग्रैंड भारत में जी-20 ग्रुप की चौथी शेरपा बैठक होगी। इसके लिए रूट तैयार हो गया है। पूरे रूट पर बिल बोर्ड और ब्रांडिंग के लिए स्वागत बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही इस रूट पर वीआईपी मूवमेंट को सुचारू बनाने के लिए पेड़ों की छंटाई करने की तैयारी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने आयोजन स्थल तक के रूट का निरीक्षण किया। साथ ही तैयारी जल्द पूरे करने के निर्देश दिए।

गुरुग्राम से आईटीसी ग्रेंड भारत तक के रूट पर एनएच-48 पर राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला टोल प्लाजा, रामपुरा फ्लाईओवर, नोरंगपुर, बारगुर्जर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम मानेसर, लोक निर्माण विभाग व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी तैयारी को सजगता से करें। सड़कों की मरम्मत करें। सफाई का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि आईटीसी ग्रेंड भारत तक अंतरराष्ट्रीय विदेशी मेहमानों के समक्ष ब्रांडिंग का अवसर न जाने दें। सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेहमानों की सुविधा से जुड़ी जानकारियों के डिस्पले बोर्ड व होर्डिंग्स लगवाएं। वन विभाग के अधिकारी सड़कों पर यातायात को बाधित करने वाले पेड़ों की टहनियों की छटाई करें। मार्ग का अधिक से अधिक सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करना होगा। इस अवसर पर जिला वन अधिकारी राजीव तेजयान, नगर निगम मानेसर के संयुक्त आयुक्त दिनेश सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता नागेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें