फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चाबी नहीं देने पर युवक से मारपीट कर बाइक में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फर्रुखनगर। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में बाइक की चाबी न देने पर बदमाशों ने युवक से मारपीट कर उसकी बाइक पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आस-पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव जाटौली निवासी ऋषिपाल ने कहा कि उसकी मोमोज की दुकान है। 17 अगस्त की रात को वह अपने छोटे भाई डालचंद उर्फ विक्की की तलाश में खंडेवला गांव के शराब के ठेके पर गया था। वहां पर उसका भाई नहीं मिला। इसके बाद वह हेमंत उर्फ गुलजारी की दुकान पर गया। जहां पर कुछ लोग अक्सर बैठकर शराब पीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां वह अपने भाई के बारे में पूछताछ कर रहा था कि अचानक हेमंत उर्फ गुलजारी व उसका साथी चीनू बाहर आ गए। इन्होंने ऋषिपाल से बाइक की चाबी मांगी तो उसने देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने अपने साथियों सागर, मिल्लू, भोला व अन्य को मौके पर बुला लिया। जमकर मारपीट की और बाइक पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग भी लगा दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें