फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम की सड़कें होंगी चकाचक, साइकिल ट्रैक और फुटपाथ भी बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए ने सड़क सुधार के लिए अलग-अलग टेंडर लगाया, 60 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम की सड़कों को जीएमडीए चकाचक कराने जा रहा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर 84/88, 85/89, 86/90 और 87/91 की मास्टर रोड का नवीनीकरण कराने जा रहा है। इन सड़कों पर साइकिल ट्रैक, फुटपाथ, ड्रेनेज और सर्विस रोड का प्रावधान किया जाएगा। इस पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में सड़कों की हालत ठीक नहीं है। अब इन सेंटरों में तेजी से हाईराइज सोसाइटियां बस रही हैं। ऐसे में लोगों को अब असुविधा हो रही है। इसे देखते हुए जीएमडीए सेक्टर 68 से 115 तक सड़क, सीवर-पानी और स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने में जुट गया है। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से कार्याें को सिरे चढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी के तहत जीएमडीए ने सेक्टर 84/88, 85/89, 86/90 और 87/91 की मास्टर रोड के उन्नयन के लिए टेंडर जारी कर दिया है। योजना के अनुसार इन सड़कों पर साइकिल सवारों के लिए खास प्रावधान कराया जाएगा। इसके लिए अलग से साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। इसके साथ ही पैदल वालों के लिए फुटपाथ बनवाया जाएगा। जीएमडीए की योजना है कि सड़कों के नवीनीकरण के दौरान ड्रेनेज लाइन और सर्विस रोड का भी सुधार कराया जाए ताकि स्थानीय वाहन चालक मेन रोड पर ना आने पाए।
इससे मेन रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या नहीं होगी। योजना के अनुसार मास्टर रोड डिवाइडिंग सेक्टर 75/75ए, 76 आउटर, 75ए/76 और 76/77 में भी विशेष मरम्मत कार्य होगा। इससे एनएच-48 के साथ एसपीआर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके लिए अलग से कार्य कराया जाएगा।

अतुल कटारिया चौक से रेजांगला चौक तक सेंट्रल वर्ज बनेगा
जीएमडीए अतुल कटारिया चौक से रेजांगला चौक तक सड़क का सेंट्रल वर्ज बनवाएगा। अभी कई जगहाें पर सेंट्रल वर्ज नहीं होने से वाहन चालक मनमानी तरीके से वाहन चलाते हैं। इससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। कुछ जगहों पर यातायात पुलिस ने अपनी सुविधा के अनुसार कंकरीट से सेंट्रल वर्ज लगवाया है। ऐसे में जीएमडीए करीब 8.64 करोड़ रुपये से यह कार्य कराने जा रहा है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। यह सड़क शहर को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों में से एक है।
-
फुटपाथ और साइकिल ट्रैक का निर्माण
जीएमडीए सड़क सुधार को लेकर कई कदम उठा रहा है। इसी के तहत सेक्टर डिवाइडिंग रोड 58/61 और 59/61 पर फुटपाथ और साइकिल ट्रैक का निर्माण कराने जा रहा है। इस पर करीब 1591.57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जीएमडीए ने इसके लिए भी टेंडर जारी कर दिया है। सेक्टर 109/112 के मास्टर डिवाइडिंग रोड का निर्माण, ड्रेनेज,फुटपाथ, सर्विस रोड व स्ट्रीट लाइट समेत अन्य कार्य कराने जा रहा है। जीएमडीए इसके लिए करीब सात करोड़ रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन


न्यू गुरुग्राम की सड़काें का सुधार कराया जाना है। साथ ही इन सड़कों पर फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, ड्रेनेज समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग टेंडर लगाए जा रहे हैं। - अमित गोदारा, कार्यकारी अभियंता जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें