फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उखाड़कर छोड़ दी सड़क, उड़ती धूल से घुट रहा लोगों का दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


वार्ड-16 फाजिलपुर चौक से साउथ एंड सेक्टर-49 मार्ग पर री-सरफेसिंग का काम अधूरा छोड़ने से बढ़ा जनस्वास्थ्य संकट

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। नगर निगम गुरुग्राम के वार्ड नंबर 16 के अंतर्गत आने वाले उप्पल साउथ एंड सोसाइटी सेक्टर-49 के निवासियों का जीना मुहाल हो गया है। फाजिलपुर चौक से साउथ एंड सेक्टर-49 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को उखाड़कर पिछले 10 दिनों से अधर में छोड़ दिया गया है। सड़क की चारकोल परत हटने के बाद उड़ रही भारी धूल के कारण पूरा क्षेत्र धूल के गुबार में तब्दील हो चुका है जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों में सांस और आंखों की बीमारियां होने लगीं हैं।


स्थानीय वरिष्ठ नागरिक जयराज फोगाट ने समस्या को लेकर नगर निगम कमिश्नर, जीएमडीए और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लिखित शिकायत भेजी है। शिकायत के अनुसार करीब 10 दिन पहले निगम द्वारा सड़क के री-सरफेसिंग का काम शुरू किया गया था। मशीनों से पुरानी सड़क को उखाड़ तो दिया गया लेकिन उसके बाद से काम पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन




इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। वाहनों की आवाजाही और तेज हवाओं के कारण सड़क से इतनी धूल उड़ रही है कि लोगों का घरों से निकलना और खिड़कियां खोलना तक दूभर हो गया है। निवासियों ने मांग की है कि लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उस पर भारी जुर्माना लगाया जाए और उसे ब्लैकलिस्ट किया जाए।
वहीं जब तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं होता तब तक धूल को दबाने के लिए दिन में कम से कम दो-तीन बार टैंकरों से पानी का छिड़काव कराया जाए। उनका मांग है कि वरिष्ठ अधिकारी मौके का मुआयना कर समय सीमा के भीतर काम को पूरा करवाएं।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही धूल नियंत्रण के उपाय और सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे प्रदूषण बोर्ड और प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तर का घेराव करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें