फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो माह बाद ही गड्ढों में तब्दील होने लगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
सात करोड़ रुपये से कराया गया था निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। तकरीबन सात करोड़ रुपये की लागत से हाल ही बनकर तैयार हुआ नगीना-होडल मार्ग उखड़ने लग गया है। मार्ग पर जगह-जगह से रोड़ी उखड़ने लगी है तो कई जगहों पर गड्ढे भी बनने लगे हैं। सड़क निर्माण के दौरान लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर व घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया था। बावजूद इसके विभाग के अधिकारियों ने शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। पुन्हाना के चांदनाकी गांव के पास बीच सड़क पर गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं।

नगीना होडल मार्ग जिले के मुख्य मार्गों में से एक है। मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। कई वर्षो से टूटे मार्ग की कुछ माह पहले की विभाग से सुध ली और तकरीबन सात करोड़ की लागत से इसकी मरम्मत कराई गई। मार्ग की मरम्मत के दौरान स्थानीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड़ में घटिया सामग्री व नियमों को ताक पर रखकर बनाने का आरोप लगाया। आरोप था कि ठेकेदार सड़क से ही पुरानी रोड़ी को मिक्स कर सड़क के निर्माण में प्रयोग कर रहा है। बावजूद इसके सड़क का काम तकरीबन दो माह पहले पूरा हो गया। लोगों का कहना है कि मार्ग की मरम्मत के कार्य में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बरसात के मौसम में पानी के एकत्रित होने के कारण मार्ग पर रोड़ी उखड़ने से गड्ढा बना होगा। बरसात के मौसम के बाद ऐसे गड्ढे में पैच लगाने का काम किया जाएगा। - जितेन्द्र धनखड, एसडीओ लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें