फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उद्योग विहार में शंकर से श्याम चौक तक तीन लेन होगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चालकों को मिलेगी राहत, 1.5 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड अभी दो लेन की है, 19.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे
विज्ञापन


उद्योग विहार के विभिन्न फेज में वाहनों की आवाजाही सुगम होगी
एनएच-48 पर भी यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएन-48) के साथ उद्योग विहार में शंकर चौक से श्याम चौक तक सर्विस रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। करीब 1.5 किलोमीटर लंबी इस सर्विस रोड को दो लेन से बढ़ाकर तीन लेन किया जाएगा। इस पर करीब 19.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
उद्योग विहार गुरुग्राम का प्रमुख औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां पर गारमेंट, विनिर्माण, आईटी, बीपीओ और कॉर्पोरेट कंपनियों के कार्यालय हैं। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और हवाई अड्डे से बेहतर कनेक्टिविटी होने के कारण यहां प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में सर्विस रोड का चौड़ीकरण लंबे समय से महसूस की जा रही जरूरत माना जा रहा है। वर्तमान में सर्विस रोड की हालत काफी खराब है। जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए सड़क का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, करीब 1.5 किलोमीटर लंबी इस सर्विस रोड के चौड़ीकरण से उद्योग विहार के विभिन्न फेज में आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। साथ ही एनएच-48 पर भी यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इस प्रस्ताव पर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी चर्चा हुई थी। बैठक में उद्योग विहार की सर्विस रोड को दो लेन से तीन लेन करने पर विचार किया गया। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के अधिकारियों ने बताया कि प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है।
योजना के अनुसार उद्योग विहार की सर्विस रोड पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव का भी प्रस्ताव है। इससे जयपुर की ओर से आने वाले वाहनों का दिल्ली की दिशा में आवागमन अधिक सुगम हो सके। पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए फुटओवर ब्रिज बनाने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

एचएसआईआईडीसी के एडीजीएम अरुण गर्ग ने बताया कि उद्योग विहार की सर्विस रोड यातायात की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क के चौड़ीकरण से औद्योगिक क्षेत्र में आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें