फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी, सफाई का जिम्मा बिल्डर पर, बिल भेज दिए निगम ने

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सुशांत लोक-2,3 में नगर निगम की जल्दबाजी व भूल का बड़ा नमूना सामने आया है। बिल्डर अंसल ग्रुप से पानी व सफाई की व्यवस्था पर रहे इस इलाके के प्रत्येक घर में नगर निगम ने अपने पानी और सफाई के बिल भेज दिए हैं। इलाके के लोगों ने नगर निगम पहुंचकर मामले की शिकायत की है। निगम का कहना है कि गलती से बिल बन गए हैं, इन्हें डिलीट कर दिया जाएगा। हालांकि जब तक बिलों को रद्द नहीं किया जाता लोग असमंजस में हैं।
विज्ञापन

इलाके के निवासी एमएस अरोरा ने बताया कि यहां अंसल ग्रुप ने कॉलोनियां बनकर सभी मकानों को बेच दिया। इसके बाद अंसल ग्रुप ही इलाके में पानी सप्लाई व सफाई का जिम्मा उठाता है। इसके लिए अंसल ग्रुप को ही बिल दिया जाता है। दो दिन पहले इलाके के सभी घरों के लिए नगर निगम ने अपने पानी व सफाई के बिल भेज दिए हैं।
उन्होंने बताया कि अंसल ग्रुप से सुविधाएं लेने के बाद निगम से बिल मिलने के बाद यहां के लोगों में रोष है। बृहस्पतिवार को इलाके के कई लोग एकत्रित होकर निगम कार्यालय गए। यहां अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बिलों को डिलीट कर दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि निगम के पास शहर के हर इलाके के घरों का डाटा रहता है, इसलिए गलती से बिल बन गए हैं।
विज्ञापन

इस तरह का काम निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाता है, निगम को अच्छे से पता है कि सुशांत लोक में पानी व सफाई का जिम्मा अंसल ग्रुप का है, फिर बिल कैसे बना दिए।
विज्ञापन

- पवन यादव, प्रधान, सुशांत लोक-2,3
अंसल ग्रुप से पानी व सफाई की व्यवस्था मिलने के बाद निगम की ओर से बिल आना आश्चर्यचकित कर रहा है। निगम को जल्द ही यह बिल रद्द करने चाहिए
- एमएस अरोरा, निवासी, सुशांत लोक-2,3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें