फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटी के निवासियों ने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-82 स्थित मैप्सको रॉयल विल सोसाइटी के निवासियाें ने हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। लोगों ने सड़क, मूलभूत सुविधाओं और अन्य नागरिक हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने निवासियों की सभी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष शशिकांत पांडेय, डॉ. पुष्पा बिश्नोई (प्रदेश सदस्य, महिला मोर्चा, हरियाणा), बिक्रम यादव, मनोज कुमार, राकेश जिंदल सहित सोसाइटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें