फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अमेरिका के टैरिफ में कटौती से जिले के व्यापारियों को मिली बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेक इन इंडिया उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देगा यह कदम, बाजार विस्तार का लाभ भी मिलेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। अमेरिका द्वारा भारत पर लगे 25 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने के फैसले से जिले के उद्योगपतियों और व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत यह कदम मेक इन इंडिया उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देगा, जिससे स्थानीय कारोबारियों को लागत में कमी और बाजार विस्तार का लाभ मिलेगा।


जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में सक्रिय व्यापारियों का मानना है कि यह फैसला निर्यात-आधारित इकाइयों के लिए वरदान साबित होगा। पहले ऊंचे टैरिफ के कारण अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा कठिन हो रही थी, लेकिन अब 7 प्रतिशत की कमी से मुनाफे में इजाफा होगा।
विज्ञापन


-

छोटे-मध्यम उद्योगों के लिए गेम-चेंजर है कटौती

25 से 18 प्रतिशत टैरिफ कट ने हमारे निर्यातकों में नई जान फूंकी है। जिले के कारोबारियों को अब अमेरिका में ज्यादा सस्ते दामों पर सामान बेचने का मौका मिलेगा, जिससे रोजगार बढ़ेंगे। - सुमित राव, अध्यक्ष


यह राहत हमारे जैसे छोटे-मध्यम उद्योगों के लिए गेम-चेंजर है। पहले 25 प्रतिशत टैरिफ से मार्जिन घट रहा था, अब लागत बचत से हम उत्पादन बढ़ा सकेंगे और नए ऑर्डर हासिल करेंगे। - हरीश शर्मा, उद्योगपति



महिलाओं के परिधान और होम फर्निशिंग निर्यात में बड़ा उछाल आएगा। 18 प्रतिशत टैरिफ से अमेरिकी रिटेल चेन हमसे ज्यादा खरीदेंगी। गुरुग्राम की महिलाओं को इससे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। - कमल गुप्ता, उद्योगपति
विज्ञापन




इलेक्ट्रॉनिक्स और कंपोनेंट्स क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। ऊंचे टैरिफ से हम पिछड़ रहे थे, लेकिन अब प्रतिस्पर्धा आसान होगी। यह फैसला पूरे हरियाणा के उद्योग को गति देगा। - कपिल, उद्योगपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें