फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिला स्तर पर होगी सीवर शोधित पानी की गुणवत्ता की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की लैब में लगेंगे उपकरण
विज्ञापन

नंबर गेम- 39.64 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से सीवर शोधित पानी की गुणवत्ता की जांच अब जिला स्तर पर करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सिविल लाइंस स्थित लैब में अपशिष्ट जल के नमूनों की विभिन्न पैरामीटर पर जांच के लिए उपकरण लगाए जाएंगे। विभाग की ओर से इस कार्य पर करीब 39.64 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसके तहत विभिन्न पैरामीटर की जांच के लिए जरूरी उपकरण खरीदे जाएंगे। उपकरणों की आपूर्ति के साथ उनसे संबंधित अन्य आवश्यक कार्य भी कराए जाएंगे। विभाग के सोहना, पटौदी समेत अन्य क्षेत्रों में सीवर शोधन संयंत्र संचालित हैं। इन संयंत्रों से शोधित होकर निकलने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच विभाग अपनी लैब में कराने की तैयारी कर रहा है। इससे शोधित पानी की गुणवत्ता पर विभाग स्तर पर भी नियमित निगरानी रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सीवर शोधित पानी के नमूनों की जांच क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की लैब में भी की जाती है। पानी के नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर बोर्ड की ओर से संबंधित विभाग को नोटिस दिया जाता है। ऐसे में जन स्वास्थ्य विभाग की अपनी लैब होने से शोधित पानी की गुणवत्ता की जांच और निगरानी में सुविधा होगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता नितिन मोदी ने बताया कि वर्तमान लैब में अपशिष्ट जल के नमूनों की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। इसके लिए विभिन्न प्रकार के उपकरणों की आवश्यकता है। विभाग की ओर से इन उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें