फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटौदी के होनहारों का भी शानदार रहा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं का पटौदी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का परीक्षा परिणाम शानदार रहा।शांति निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पथरेड़ी के चेयरमैन नरेश महलावत व प्रधानाचार्य राजेश यादव के अनुसार 40 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें सभी पास हुए एवं 21 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया जबकि चार विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें नैन्सी ने 93.8 प्रतिशत, मुस्कान ने 92.2 प्रतिशत, सुमन ने 91.8 प्रतिशत, मान्सी ने 91 प्रतिशत, अंकित ने 89.8 प्रतिशत और कनक ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

बीएमबी स्कूल डाडावास विद्यालय ट्रस्ट के चेयरमैन द्वारका प्रशाद व प्रधानाचार्य मंजीत यादव के अनुसार, विद्यालय के 33 विद्यार्थियों में 27 विधार्थी मेरिट में स्थान प्राप्त किया जबकि छह विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। उनके अनुसार विद्यालय की छात्रा वैशाली ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहींं, द्वितीय स्थान पर मानसी ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और तृतीय स्थान पर लोकेश ने 95.6 अंक प्राप्त किए। वहीं, यशवी, कुसुमलता व ज्योति ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बासलाम्बी स्कूल संचालक तेजराम व प्राचार्य मलखान सिंह के अनुसार हर्ष यादव ने 96.8 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, मनीष ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और प्रिंस कुमार ने 94.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें