फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो विस्तार योजना के लिए डिजाइन कंसल्टेंट तय करने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
अंकित कंसल
विज्ञापन
मेट्रो विस्तार योजना के लिए डिजाइन कंसल्टेंट तय करने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

- एचएमआरटीसी ने शुरू किया निविदाओं का मूल्यांकन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी मेट्रो विस्तार परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद अब इसके लिए डिजाइन कंसलटेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी) ने इस काम के लिए आई हुई निविदाओं का मूल्यांकन करने का काम शुरू कर दिया है।
यह कंसलटेंट पूरे मेट्रो सिस्टम का विस्तृत डिजाइन उपलब्ध कराएगा। इसमें सभी 27 एलिवेटेड स्टेशनों का ले आउट प्लान भी शामिल है। साथ ही फुट ओवर ब्रिज, कलवर्ट आदि का डिजाइन भी शामिल रहेगा। एचएमआरटीसी के निदेशक (ऑपरेशन) करन सिंह कहते हैं कि निविदाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। इनको अंतिम रूप देने पर काम चल रहा है। मेट्रो प्रोजेक्ट का डिजाइन इस बात को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा कि ट्रेन की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहे तो कोई समस्या नहीं हो।
विज्ञापन

-
तेज होगी औद्योगिक विकास की गति

गुरुग्राम। जल्द ही शहर के औद्योगिक विकास को और गति मिलेगी और यातायात सुगमता भी बेहतर हो जाएगी। इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या में भी कमी आएगी और पर्यावरण व हवा की स्थिति भी बेहतर होगी। वहीं मेट्रो परियोजना को मंजूरी मिलने से रियल एस्टेट के क्षेत्र में भी सकारात्मक असर देखने को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
-





वर्जन.... मेट्रो विस्तार आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की कीमतों में वृद्धि कर सकता है। बेहतर कनेक्टिविटी और पहुंच निवेशक, खरीदार को आकर्षित करती है। - अंकित कंसल, 360 रियल्टर
-




परियोजना की मंजूरी पर बांटी मिठाई


मेट्रो के विस्तार की मंजूरी मिलने की खुशी में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख नवीन गोयल के कार्यालय पर मिष्ठान वितरण किया गया। नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम का जिस तरह से विस्तार हुआ, उसी तरह से यहां विकास की योजनाएं बनीं। इस अवसर पर नरेश अग्रवाल, दीपमाला साड़ीज, डा. केएल गर्ग, विजय वर्मा, गगन गोयल आदि मौजूद रहे
विज्ञापन


-



मंजूरी देने में नौ साल क्यों लगे
कांग्रेस ने मेट्रो विस्तार परियोजना को भाजपा सरकार द्वारा मंजूरी देने में नौ साल का समय लगने पर सवाल उठाया है कि इतना समय क्यों लगा? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने कहा कि भाजपा नेता यह क्यों नहीं बता रहे हैं कि इस मेट्रो निर्माण की मंजूरी दिलाने में भाजपा को 9 साल क्यों लगे? जिस समय कांग्रेस की सरकार थी तब दिल्ली से हुडा सिटी सेंटर तक मेट्रो का निर्माण पूरा हुआ था।

अंकित कंसल

अंकित कंसल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें