फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चार साल पहले की योजना को अब मिली दिशा, बनेगा स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना नगर परिषद बालूदा गांव में बनवाएगी, खिलाड़ियों को मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं
विज्ञापन

150 करोड़ होंगे खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना क्षेत्र के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए सोहना नगर परिषद ने चार साल पहले की योजना को अब दिशा देने के लिए काम शुरू किया है। परिषद जल्द ही बालूदा गांव में दस एकड़ में स्टेडियम निर्माण कराएगी। इस पर करीब 150 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। परिषद ने स्टेडियम निर्माण के लिए डीपीआर बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीपीआर तैयार होने के बाद नगरपरिषद स्टेडियम का निर्माण शुरू कर देगी, जो जनवरी तक होने की संभावना है।

स्टेडियम में होंगे इंडोर व आउट डोर खेल
बालूदा गांव में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम में इंडोर व आउट डोर खेल होंगे। इंडोर खेलों के लिए एक मल्टीपर्पज हाल का निर्माण भी किया जाएगा। ऐसे इंडोर खेलों में बैडमिंटन, कुश्ती, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस आदि शामिल हैं। जबकि आउट डोर मात्र दो ही खेल हो सकेंगे, जिनमें हॉकी व फुटबॉल शामिल हैं। स्टेडियम में एक बड़ा स्विमिंग पूल का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन


10 एकड़ में बनेगी
नगरपरिषद के कार्यकारी अभियंता अजय पंगाल बताते हैं कि स्टेडियम करीब 10 एकड़ में बनाया जाएगा, जिस पर करीब 150 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसमें इंडोर व आउट डोर खेल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि स्टेडियम की डीपीआर तैयार करने के लिए कंसलटेंट नियुक्ति करने के लिए टेंडर लगा दिया गया है। उसके बाद स्टेडियम निर्माण करने के लिए टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


चार वर्ष पुरानी है योजना
सोहना में इंटरनेशनल खेल स्टेडियम बनाए जाने की योजना करीब चार वर्ष पुरानी है, जिसको सरकार ने बनाने की मंजूरी दी थी लेकिन नगरपरिषद ने उक्त योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अब दोबारा स्टेडियम निर्माण योजना पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें