फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी वार्ड-29 की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक मुकेश शर्मा ने किया शिलान्यास
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा ने बलदेव नगर में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड-29 के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से वार्ड-29 में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
इन कार्यों के तहत बलदेव नगर की विभिन्न गलियों में सीवर लाइन और सड़क निर्माण, फिरोज गांधी कॉलोनी में नई सीवर लाइन बिछाने तथा पूरे वार्ड में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाओं में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही जलभराव जैसी लंबे समय से बनी समस्याओं का समाधान भी संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और नगर निगम का उद्देश्य केवल विकास कार्य करवाना नहीं, बल्कि लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को कपड़े के थैले वितरित किए गए और सभी ने मिलकर प्लास्टिक मुक्त गुरुग्राम बनाने का संकल्प लिया। विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपनी छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाएं तो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का सपना जल्द साकार हो सकता है। इस अवसर पर वार्ड-29 की पार्षद उषा वर्मा, अर्जुन मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें