फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आठ सीएम एक्सीलेंस स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, सुविधाओं का शुरू हुआ सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
23 बिंदुओं पर रिपोर्ट के आधार पर मिलेगा बजट, जिन स्कूलों में कमी होगी वहां होंगे विकास कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के आठ सीएम एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश स्कूलों में जल्द ही मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने सभी सीएम एक्सीलेंस स्कूलों का विस्तृत सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर जिन स्कूलों में सुविधाओं की कमी मिलेगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर बजट जारी कर विकास कार्य कराए जाएंगे। जिले में 8 सीएम एक्सीलेंस स्कूल हैं। इन स्कूलों से 23 प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इसमें प्रत्येक सुविधा के लिए केवल हां या ना के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है, ताकि हर स्कूल की जरूरत का सही आकलन हो सके।
विज्ञापन


विभाग ने स्कूलों से चहारदीवारी, मुख्य प्रवेश द्वार, प्रिंसिपल कक्ष, स्टाफ रूम, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर और आईसीटी लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, अटल टिंकरिंग लैब, व्यावसायिक शिक्षा लैब, खेल मैदान, रसोईघर, मिड-डे मील स्टोर, छात्र-छात्राओं और महिला स्टाफ के लिए अलग शौचालय, दिव्यांग छात्रों के लिए रैंप और विशेष शौचालय, पेयजल, बिजली कनेक्शन तथा हैंड वॉशिंग प्वाइंट जैसी सुविधाओं का ब्योरा मांगा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी जिलों से रिपोर्ट मिलने के बाद सभी स्कूल कमियों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद जिन स्कूलों में आवश्यक सुविधाओं का अभाव होगा, वहां बजट जारी कर निर्माण और अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। हाल ही में इन स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू की गई है। अब शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें