फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हवाई फायरिंग कर युवती को धमकाने वाला धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सुशांत लोक थाना क्षेत्र में युवती को रोककर गोली मारने की धमकी देने व हवाई फायर करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, एक खाली मैगजीन, दो कारतूस व वारदात में प्रयोग की गई बाइक तथा घटनास्थल से एक सिक्का खोल बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में महक ने बताया कि पिछले एक माह से वह सेक्टर-44 में रहने वाले सत्यव्रत उर्फ सत्य पंडित के पास मैनेजमेंट की प्राइवेट जॉब करती है। उसकी दोस्त जम्मू मूल की अनु राजपूत भी सेक्टर-44 में ही रहती है। बीती रात करीब सवा दस बजे लक्ष्मी अपनी दोस्त अनु राजपूत के साथ सेक्टर-53 की हुडा मार्केट के लिए जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार सत्यव्रत उर्फ सत्य पंडित आया। उसने लक्ष्मी के सामने बाइक रोकी और उसे गोली मारने की धमकी दी। यही नहीं, उसने हवाबाजी और गुंडागर्दी दिखाते हुए पिस्टल निकालकर हवा में लहराई और करीब 4-5 राउंड फायर कर दिए। लक्ष्मी ने पुलिस को बुलाया तो आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सुशांत लोक, गुरुग्राम से काबू कर लिया। आरोपी की पहचान यूपी के गोरखपुर निवासी सत्यव्रत उर्फ सत्य पंडित के रूप में हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें