संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नूंह में हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान व्हाट्सएप पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किया गया एक मोबाइल फोन भी आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दंगों के दौरान उसने एक भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। आरोपी की पहचान प्रमोद सहरावत निवासी गांव हाजीपुर जिला गुरुग्राम के रूप में हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।