श्रद्धालुओं से गुलजार हुआ मंदिर परिसर, ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन जिले के शीतला माता मंदिर में शनिवार को भारी भीड़ रही। सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए मंदिर परिसर में ही विश्राम का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। अनुमान के अनुसार, वीकेंड में करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं।
माता शीतला मंदिर की यह भी मान्यता है कि माता के दर्शन मात्र से ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। मंदिर में मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भाग लिया। मंदिर के पास ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद लेने के लिए भक्ताें की लंबी कतारें देखने को मिलीं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाला।
-
छोटी माता मंदिर में भी कर रहे दर्शन
गुड़गांव गांव में स्थित मां मसानी चौराहे वाली पर भी भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। स्थानीय निवासियों के अनुसार नवरात्र के दौरान मां के दर्शन में करीब एक घंटे से ज्यादा का समय लगा जाता है। इसको लोग छोटी माता मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यहां की ऐसी मान्यता है कि अगर शीतला माता मंदिर के बाद छोटी माता दर्शन करने के बाद भी मन्नत पूरी होती है।