26 सितंबर से उत्सव शुरू, आनंद मेला और गरबा और डांडिया नाइट का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में रहने वाले बंगाली परिवारों के पुराने संगठन पूर्वापल्ली दुर्गाबाड़ी पूजा पंडाल शांति का संदेश फैलाएगा। सेक्टर-15 पार्ट टू के सामुदायिक भवन में समिति की ओर से दुर्गा पंडाल लगाया जाता है। इस बार समिति 37वीं दुर्गापूजा आयोजित करेगी। इस बार सफेद रंग से पंडाल को सजाया जाता है।
यह कार्यक्रम होंगे
26 सितंबर से एक अक्तूबर तक रोजाना शाम 7.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम व 27 से एक अक्तूबर तक रोजाना सुबह 10 बजे सामूहिक पुष्पांजलि का कार्यक्रम होगा। 26 सितंबर को आनंद मेला, डांडिया, 27 सितंबर को आगोमनी, बंगाली नाटक बोदिर बिये, 28 सितंबर को समिति की आर्केस्ट्रा टीम का कार्यक्रम, बंगाली नाटक लाल कमल, नील कमल, 29 सितंबर को बाहर के कलाकारों द्वारा आधुनिक बंगाली गान, समिति के सदस्यों को बांग्ला संगीत, 30 सितंबर को नृत्य के कार्यक्रम, बंगाली नाटक- नति विनोति, एक अक्तूबर को रक्तिम चौधरी, ज्योति शर्मा कंसर्ट का आयोजन होगा।
वर्जन
मां दुर्गा का एक स्वरूप शांतिदायिनी का भी है। हम सफेद रंग से पंडाल सजा रहे हैं। देवी के शांतिरूपैण संस्थिता के संदेश पर आधारित पंडाल होगा। बाकी हमारी अपनी टीम संगीत, नृत्य और नाटक तैयार रही है। - राजर्षि सेनगुप्ता, महासचिव
वर्ष 1989 से हम यहां दुर्गापूजा कर रहे हैं। मां दुर्गा के महाप्रसाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए स्थानीय लोगों की खूब उपस्थिति रहती है। ये पंडाल केवल अध्यात्म ही नहीं बल्कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की खूबसूरती भी दर्शाता है। - अरविंदाे राॅय, अध्यक्ष