फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निराश्रित पशुओं को पकड़ने की रफ्तार धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार बुलाते ही पशु मालिक को चल जाता है पता, पार्षद ने लगाया मिलीभगत का आरोप
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम में निराश्रित पशुओं को पकड़ने की रफ्तार धीमी है। वार्ड संख्या आठ के पार्षद ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार के कर्मचारी पशु मालिकों को सूचना दे देते हैं। नगर निगम आयुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
नगर निगम पार्षद नरेश कटारिया ने सदन में कहा कि विभाग की ओर से दिया गया ठेका कारगर साबित नहीं हो रहा है। पार्षद की ओर से उनके कार्यालय के पास झुंड में घूमने वाले पशुओं को एक पार्क में एकत्रित किया। उनकी ओर से जब ठेकेदार को फोन किया गया तो उसके आने से पहले ही सभी पशुओं के मालिक आकर अपने जानवर ले जाने लगे।
विज्ञापन

पार्षद का कहना है कि दिन भर उनको पूछने वाला कोई नहीं था। जैसे ही ठेकेदार को बुलाया गया उसके बाद से ही यह असर हुआ। ऐसे में ठेकेदार की निराश्रित पशुओं को पकड़ने में रूचि कम दिखती है। इस व्यवस्था में सुधार किया जाए। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने इंजीनियरिंग विंग को आदेश दिया है कि वह ठेकेदार पर कार्रवाई करें। साथ ही यह तय करें कि इस तरह की घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन

सभी वार्ड में निराश्रित पशुओं की है समस्या

गुरुग्राम नगर निगम में लगभग सभी वार्ड मेंं खुलेआम निराश्रित पशुओं के घूमने की समस्या है। सभी पार्षदों की ओर से इस समस्या का समर्थन किया गया। लोगों का कहना था कि इसके चलते गंदगी और वाहन दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें