गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की सिटी बस में महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले परिचालक को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही अन्य कर्मचारियों पर भी नजर रखी जा रही है। परिचालक रूट नंबर-134 पर नियुक्त था। दोपहर के समय लंच टाइम में यह सिटी बस सेक्टर-29 के लेजरवैली पार्क की पार्किंग में खड़ी की जाती थी। इसी दौरान परिचालक बस में अपनी महिला मित्र को बुला लिया करता था। पिछली सीट पर उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करता था। राजस्व में कमी आने पर प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पूरे मामले का पता चला। सीसीटीवी में यह परिचालक अपनी महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। जीएमसीबीएल के महाप्रबंधक राजीव नागपाल ने बताया कि परिचालक को बर्खास्त कर दिया गया है। संवाद