फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओसी जारी, दो साल बाद खुलेगा मालिबू टाउन का क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सोहना रोड स्थित मालिबू टाउन के क्लब हाउस की बिल्डिंग के लिए वरिष्ठ नगर योजनाकार रेणुका सिंह ने शनिवार को ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट (ओसी) जारी किया। अब पिछले दो साल से बंद पड़ा क्लब हाउस लोगों के लिए खुल जाएगा। क्लब के लिए ओसी आवेदन बिल्डर मालिबु एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड (एमईपीएल) द्वारा जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में जमा किया गया था।
वहीं, इससे पहले टाउनशिप का लाइसेंस समाप्त हो चुका था और अधिकारियों ने बिल्डर को सलाह दी थी कि क्लब के ओसी हेतु आवेदन करने से पहले टाउनशिप लाइसेंस का नवीनीकरण कराया जाए। मालिबू टाउन आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष विजय शिवनाथ ने बताया कि क्लब के खुलने से 204 एकड़ की टाउनशिप में करीब 10,000 निवासी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग क्लब हाउस की सुविधाओं व स्वीमिंग पुल के खुलने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। क्लब को शुरू करवाने में एमईपीएल, डीटीपी प्लानिंग प्रवीण चौहान, एसटीपी रेणुका सिंह, मालिबू टाउन फेडरेशन के अध्यक्ष विजय शिवनाथ, स्थानीय निगम पार्षद कुलदीप यादव के अलावा हरियाणा सरकार के वन और उद्योग मंत्री राव नरबीर ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें