संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सर्दी का प्रकोप बढ़ने के साथ खिलाड़ियों को ठंड से बचाव के साथ ही खुले मैदान में अभ्यास करने को लेकर सुझाव दिए जा रहे हैं। जबकि, सर्दी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही नेहरू स्टेडियम व ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अभ्यास के लिए पहुंचने वाले खिलाड़ियों की संख्या घटी है। स्टेडियम में योग, वॉलीबॉल, हैंडबॉल व हॉकी के खिलाड़ी अभ्यास के लिए कम संख्या में पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं सुबह के समय स्टेडियम में सैर करते लोग भी कम नजर आते हैं।
योगशाला में योग के अभ्यास के लिए पहुंचने वालों की संख्या कम हुई है। सोमवार को को ठंड के बीच योग के लिए पहुंचने वालों को जरूरी सुझाव दिए गए। योग सहायक अजीत सोलंकी ने बताया ने बताया कि सर्दी के मौसम में योग करने से पहले वार्मअप करना जरूरी है। इससे शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और जोड़ों की अकड़न दूर होती है। योग करने के लिए ऐसी जगह चुनें, जहां ज्यादा ठंड न हो। शरीर के तापमान को संतुलित रखने के लिए गर्म कपड़े जरूर पहन कर रखे। गर्म दरी या योगा मैट का इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार सेयोग की शुरुआत करें। इससे शरीर को ऊर्जा मिलने से ठंड से राहत मिलेगी। अनुलोम-विलोम प्राणायाम से बंद नाक खुलेगी और फेफड़ों में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है।
संवाद