फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पंचायत उपचुनाव के लिए 21 अप्रैल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
25 अप्रैल अंतिम तिथि, डीसी ने रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति के दिए आदेश
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न पंचायतों में उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होकर 25 अप्रैल तक जारी रहेगी। इच्छुक प्रत्याशी उक्त अवधि में संबंधित ग्राम पंचायत में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन भर सकेंगे।
नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को की जाएगी। सभी पंचायत क्षेत्रों के एडीएम को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में आगामी पंचायत उपचुनावों के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) की नियुक्ति कर दी गई है। इन अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के सभी चरणों की निगरानी, नामांकन पत्रों की जांच, मतगणना तथा परिणाम घोषणा तक की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के बाद जो प्रत्याशी अपना नामांकन वापिस लेना चाहते हैं वे 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को सूचित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



10 मई को होगा मतदान, मतदान केंद्र पर ही होगी मतगणना


उपायुक्त ने बताया कि मतदान की तिथि 10 मई (रविवार) को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है। मतगणना मतदान के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्र पर ही की जाएगी। यदि पुनर्मतदान (री-पोल) की आवश्यकता होती है, तो इसके लिए 12 मई (मंगलवार) की तिथि निर्धारित की गई है। पुनर्मतदान का परिणाम भी मतगणना के तुरंत बाद घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें