फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा नगरपालिका का नया भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका करेगा 1.87 करोड़ रुपये खर्च, दो मंजिला बनेगा भवन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर।
चंदनगर रोड पर स्थित वत्स कॉलोनी से सटी खाली जमीन पर नगरपालिका नया भवन बना रही है। इसके लिए नगर पालिका ने 1.87 करोड़ रुपये से नया भवन बनाया जाएगा।
नगर पालिका के एमई योगेश राठी ने बताया कि नगरपालिका के नए भवन के निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुरेंद्र ठेकेदार का चयन किया गया है। ठेकेदार को भवन के निर्माण के लिए 10 माह का समय दिया गया है। चांदनगर रोड पर स्थित वत्स कॉलोनी से सटी करीब एक एकड़ में खाली पड़ी नगरपालिका की जमीन पर पालिका ग्राउंड फ्लोर सहित दो मंजिला भवन बनाया जाएगा।
यह सुविधाएं मिलेंगी :
कार्यालय में दो मंजिला भवन होगा। ग्राउंड फ्लोर पर एडमिन ब्रांच होगा, जहां चेयरमैन, सचिव आदि के अलग-अलग कक्ष होंगे। इसी फ्लोर पर एक कांफ्रेंस हाल भी होगा। जहां पर एमई, जेई, पटवारी, बीआई के कक्ष होंगे। इसके अलावा अकाउंट ब्रांच भी इसी फ्लोर पर होगी। सभी फ्लोर पर पानी और शौचालय की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व सार्वजनिक पार्किंग की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदनगर रोड पर 1.87 करोड़ रुपये की लागत से नगरपालिका का नया भवन बन रहा है। इसके लिए नगर पालिका की ओर से सभी प्रक्रिया पूरी करके कार्य चालू है। अक्टूबर 2026 तक कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। ठेकेदार को नगर पालिका के नए भवन के निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 10 माह का समय दिया गया है। -
प्रदीप यादव, उप चेयरमैन नगर पालिका फर्रुखनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें