फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फायरिंग के मामले में अभी तक किसी गैंग का नाम नहीं आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलपुरिया बोले-किसी ने व्यक्तिगत दुश्मनी या काम प्रभावित करने के लिए की फायरिंग
विज्ञापन


आरोपी विशाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बॉलीवुड गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग के मामले में अभी तक किसी गैंग का नाम सामने नहीं आया है। गायक का कहना है कि किसी ने व्यक्तिगत दुश्मनी या फिर उसके काम को प्रभावित करने के लिए फायरिंग करवाई है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हुई दो पोस्ट में गायक को धमकियों के बारे में पुलिस जांच कर रही है।
गायक बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये खर्च करने वाली पोस्ट में दीपक नांदल के दावों पर राहुल फाजिलपुरिया ने कहा कि उसके ऊपर म्यूजिक कंपनियों ने पैसा लगाया था। उनके हर गाने व काम का एग्रीमेंट किया गया था। दीपक नांदल उनका अच्छा दोस्त रहा है। अगर दीपक को लगता है कि कुछ लेन-देन है तो वो सामने आकर सबूत दे। राहुल ने कहा कि फायरिंग मामले के बाद वह चुप था, लेकिन अब अपनी बात रखने के लिए सामने आना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली पोस्ट पर मीडिया विश्वास न करें और पोस्ट डालने वालों से सबूत जरूर मांगे। गुरुग्राम पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग के मामले में पुलिस एक आरोपी विशाल को पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। अभी तक पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। पुलिस ने भी इस बात खुलासा नहीं किया है कि गायक पर फायरिंग में किसी गैंग का हाथ है। वहीं, राहुल फाजिलपुरिया ने बताया कि फायरिंग की वारदात के समय कार में चार युवक सवार थे और उन्होंने थार गाड़ी के आगे कार अड़ा दी थी। इसके बाद दो युवक कार की पिछली सीट से उतरकर थार की ओर आए। इनमें एक युवक ने पिस्टल से फायर शुरू कर दिए थे। ऐसे में राहुल फाजिलपुरिया अपनी गाड़ी को लेकर भाग गया था। गायक ने बताया कि जिस तरह से युवकों ने उस पर फायरिंग की थी, उन्हें देखकर नहीं लग रहा था कि वे पहले से ही अपराध से जुड़े हुए हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें