फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगर निगम शहर की आठ मुख्य सड़कों को करेगा धूलमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चारों जोन में कुल 14.5 किलोमीटर लंबी सड़कों पर होगी व्यापक सफाई, वायु गुणवत्ता में सुधार लाना उद्देश्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से नगर निगम आठ प्रमुख सड़कों को धूलमुक्त करने की तैयारी में है। योजना के तहत शहर के चारों जोन में कुल 14.5 किलोमीटर लंबी सड़कों पर व्यापक सफाई, जमी हुई मिट्टी उठाने और नियमित रखरखाव का कार्य किया जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार, सड़कों से उड़ने वाली धूल व मिट्टी वायु प्रदूषण का एक बड़ा कारण है, जिससे शहर की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। इससे पहले जनवरी माह में भी इन सड़कों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया था।


अभियान में बख्तावर चौक से सुभाष चौक, बसई चौक से उमंग चौक, राजीव चौक से हीरो होंडा चौक, सोहना चौक से महावीर चौक तथा एसपीआर रोड समेत अन्य व्यस्त मार्ग शामिल हैं। इन सड़कों पर नियमित झाड़ू, मशीन से सफाई और पानी का छिड़काव सुनिश्चित किया जाएगा। निगम ने जोनल अधिकारियों को शीघ्र कार्य आरंभ करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की मुख्य आठ सड़कों को धूलमुक्त करने के लिए नगर निगम ने विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत जोनल स्तर पर अधिकारियों और टीमों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान में नियमित सफाई और मिट्टी उठाना के कार्य शामिल होंगे। - रविंद्र यादव, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें