फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खुले में कचरा फेंकने वालों पर नगर निगम लगाएगा भारी जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ अब नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। खाली पड़े सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर कचरा फेंकने वालों पर लगाम लगाने के लिए निगम ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में होर्डिंग और बोर्ड लगाकर नागरिकों को स्पष्ट हिदायत दी है। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि कोई भी व्यक्ति या संस्था सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकते हुए पकड़ा जाता है, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं गंभीर उल्लंघन करने के मामलों में कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी से बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। वहीं नालों में कचरा फेंकने से वे जाम हो जाते हैं, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति पैदा होती है। सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत निगरानी टीमों को भी सक्रिय किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें