फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टैक्स लेता निगम, शौचालय चलाता है दुकानदारों का चंदा

विज्ञापन
हरीश आहूजा। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए
विज्ञापन
प्रशासन की लापरवाही से सेक्टर-31 के व्यापारी बेहाल, साहबों के पास जायजा लेने की फुर्सत नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कागजों पर स्मार्ट और जमीन पर भगवान भरोसे चल रही सेक्टर-31 की हुडा मार्केट आज प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण बन चुकी है। चमचमाते दफ्तरों में बैठकर विकास के दावे करने वाले नगर निगम के अधिकारियों के लिए यह बाजार शायद किसी आत्मनिर्भरता की प्रयोगशाला से कम नहीं है। 150 से अधिक दुकानों वाले इस व्यस्त व्यावसायिक केंद्र में मूलभूत सुविधाओं के नाम पर केवल नगर निगम की उदासीनता बिखरी पड़ी है। हद तो यह है कि पूरे बाजार में केवल एक सार्वजनिक शौचालय है, जो महिला और पुरुष दोनों के लिए है। साथ ही इस शौचालय को चलाने के लिए भी निगम बजट नहीं, बल्कि दुकानदारों का चंदा काम आ रहा है। सीवर ड्रेनेज का फैला कीचड़ और रात में अंधेरा यहां आने वाले ग्राहकों का स्वागत करता है। व्यापारी टैक्स देकर भी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं, क्योंकि साहबों के पास एसी कमरों से बाहर निकलकर इस बदहाली का जायजा लेने की फुर्सत नहीं है।
लोग बोले- बाजार में सब मिलेगा लेकिन सुविधाएं नहीं
इतनी बड़ी मार्केट में सिर्फ एक शौचालय है। महिलाओं के लिए हालात बेहद अपमानजनक है। अलग-अलग शौचालय न होने के कारण ग्राहक परेशान होते हैं। - प्रवेश अत्री, उपाध्यक्ष
विज्ञापन


बाजार की सीवर और ड्रेनेज व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सीवर ओवरफ्लो रहता है, जिससे गंदा पानी दुकानों और सड़कों पर फैल जाता है। - एसपी आहूजा, दुकानदार
विज्ञापन


बाजार में कम से कम तीन सार्वजनिक शौचालयों की सख्त जरूरत है, लेकिन बार-बार दिए गए आवेदनों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। - हरीश आहूजा, दुकानदार

रात होते ही बाजार की हालत और भी खराब हो जाती है। पूरी मार्केट में केवल एक स्ट्रीट लाइट काम कर रही है। अंधेरे के कारण असामाजिक तत्वों का डर बना रहता है। - सचिन, दुकानदार

हरीश आहूजा। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

हरीश आहूजा। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

हरीश आहूजा। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

हरीश आहूजा। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें