फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर के दादी सती चौक पर जाम से मिलेगी राहत, बनेगा फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए फ्लाईओवर निर्माण के लिए जल्द जारी करेगा टेंडर, 59 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) न्यू गुरुग्राम के मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर स्थित सेक्टर-85/86-89/90 चौक (दादी सती चौक) पर फ्लाईओवर का निर्माण कराने जा रहा है। प्राधिकरण जल्द टेंडर करने जा रहा है। इस पर करीब 59 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फ्लाईओवर बनने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
द्वारका एक्सप्रेसवे से मानेसर को जोड़ने वाली (मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर) सड़क पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। इस सड़क को जीएमडीए ने नए सिरे से बनवाया और अब नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। खेड़कीदौला टोल से बचने के लिए कई वाहन चालक इसी रोड का प्रयोग करते हैं। ऐसे में इस रोड पर अब वाहनों का काफी दबाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए इस रोड स्थित दादी सती चौक पर जीएमडीए फ्लाईओवर का निर्माण कराने जा रहा है। छह लेन का फ्लाईओवर करीब 840 मीटर होगा। इस पर करीब 59 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे द्वारका एक्सप्रेसवे से मानेसर जाने वालों को राहत मिलेगी। जीएमडीए की सेक्टर 85/86-89/90 चौक (दादी सती चौक) और सेक्टर-45/46-51/52 के चौक (आंबेडकर चौक) पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना है। आंबेडकर चौक पर 52 करोड़ रुपये से फ्लाईओवर का निर्माण होना और इसके लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास का होगा विकल्प
जीएमडीए ने दादी सती चौक पर पहले फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई थी। हालांकि, बाद में इसमें अंडरपास निर्माण पर विचार किया गया। इस पर सीईओ ने कहा कि फिलहाल अभी फ्लाईओवर का निर्माण होगा। अंडरपास के लिए दोनों ओर पिलर के साथ दीवार का प्रावधान कर दिया जाएगा, जिससे भविष्य में अंडरपास बनाने में परेशानी न आने पाए। फ्लाईओवर 840 मीटर लंबा और सिक्स लेन का होगा। साथ ही दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड होगी। काम दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। फ्लाईओवर निर्माण की योजना को पिछले साल जुलाई में जीएमडीए बोर्ड बैठक में सीएम ने मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें