फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विधायक ने सीवर लाइन का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा ने वार्ड 33 में रेलवे स्टेशन से प्रकाश पुरी चौक होते हुए लक्ष्मण विहार तक की मुख्य रेलवे सड़क पर 600 मिमी सीवर लाइन कार्य का शिलान्यास किया। लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सीवर लाइन के पूर्ण होने पर क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल निकासी, सड़क, बिजली और अन्य आवश्यक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि गुरुग्राम को एक आधुनिक और सुविधाजनक शहर के रूप में विकसित किया जा सके। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए गुरुग्राम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें