फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विधायक ने शीतला कॉलोनी में लोगों की शिकायतें सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शीतला कॉलोनी के बी-ब्लॉक में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक मुकेश शर्मा से कॉलोनीवासियों ने कई समस्याओं व सुझावों को साझा किया। विधायक ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक मुकेश शर्मा ने बताया कि 900 मीटर एयरफोर्स के आयुध डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र और ओल्ड नजफगढ़ रोड का मुद्दा उनकी प्राथमिकताओं में शीर्ष पर है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और दोनों अहम मुद्दों को मजबूती से रखा है। विधायक ने श्री श्याम चौक एवं पार्षद रेखा दिनेश सैनी के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के प्रत्येक वार्ड का समग्र विकास उनकी सरकार और नगर निगम गुरुग्राम की प्राथमिकता है। पार्षदों के साथ मिलकर हर वार्ड में जल निकासी, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट्स, साफ-सफाई जैसे बुनियादी कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें