फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विधायक ने अधिकारियों के साथ दौरा कर लिया विकास कार्यों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। विकास कार्यों का बृहस्पतिवार को विधायक मुकेश शर्मा ने जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ ओल्ड रेलवे रोड, न्यू रेलवे रोड, अतुल कटारिया चौक सहित शहर के कई प्रमुख चौकों और मार्गों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान विधायक मुकेश शर्मा ने विभिन्न स्थानों पर सड़क व्यवस्था, फुटपाथ निर्माण, ग्रीन बेल्ट विकास, सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गुरुग्राम के प्रमुख मार्गों और चौकों के नवीनीकरण, सौंदर्यीकरण तथा विकास कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि शहरवासियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस दौरान विधायक के साथ एसई फैजल, एक्सईएन अमित गोदारा, जेई एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें