फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पति पर हमला कर पत्नी को उठा ले गए बदमाश, सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह पहले ही पति की मृत्यु होने पर देवर से कर लिया था विवाह
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

पटौदी। खंड के एक गांव में खेतों के बीच एक कमरा बनाकर रहने वाले युवक को गंभीर रूप से घायल करने के बाद बाइक सवार दो बदमाश उसकी पत्नी को जबरन उठाकर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी महिला को रेवाड़ी रोड पर पुरानी नहर के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता पैदल ही करीब तीन किलोमीटर चलने के बाद अपने कमरे पर पहुंची और खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को वारदात की जानकारी दी। ग्रामीणों ने ही महिला के घायल पति को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर जानलेवा हमला करने, अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति की दो माह पूर्व ही मृत्यु हुई थी। इसके बाद उसने अपने देवर से शादी कर ली और उसी के साथ खेत में सड़क किनारे बने एक कमरे में रहने लगी। पहले पति से महिला को दो बेटे और एक बेटी भी हैं। यह परिवार इसी कमरे में रहता था। पीड़िता ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे दो व्यक्ति खेत में बने कमरे पर पहुंचे थे। उन्होंने पीने के लिए पानी मांगा। इसके बाद हाथ धोकर पानी वहीं गिरा दिया। महिला के अनुसार रात 12 बजे दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आए और कमरे से बाहर सो रहे उसके पति पर किसी वजनी वस्तु से वार कर उसे बेहोश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही पति चिल्लाया तो वह कमरे से बाहर निकलकर आई। तब तक उसका पति बेहोश हो चुका था। दोनों बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद उसे बाइक पर बैठाकर अन्य स्थान पर ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसे धमकी दी कि पुलिस को शिकायत करने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मार दिया जाएगा। पटौदी थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर सामूहिक दुष्कर्म व पति पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। घटना की जानकारी के बाद डीसीपी मानेसर डीसीपी मनबीर सिंह,एसीपी क्राइम सोमवीर व पटौदी थाना प्रबंधक राकेश कुमार ने घटना स्थल का दौरा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें