फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: समोसे और मिठाई पर नहीं मिला डिस्काउंट तो बदमाश ने मांगी 50 लाख की रंगदारी

Sun, 11 Apr 2021 07:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

इस रंगदारी मांगने के पीछे की वजह भी बड़ी हैरान करने वाली है। बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यवसायी ने बदमाशों को समोसे और मिठाइयों पर डिस्काउंट नहीं दिया तो नाराज होकर उसने व्यापारी से रंगदारी मांग ली।
विज्ञापन
रंगदारी मांगने का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के दया विहार इलाके में व्यापारी से बदमाशों द्वारा 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस रंगदारी मांगने के पीछे की वजह भी बड़ी हैरान करने वाली है। बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यवसायी ने बदमाशों को समोसे और मिठाइयों पर डिस्काउंट नहीं दिया तो नाराज होकर उसने व्यापारी से रंगदारी मांग ली।

विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि पिछले रविवार की दोपहर उसके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। जिसमें वह रुपये की मांग करने लगा। मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की सूचना राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस को दी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से दिल्ली द्वारका निवासी अनिल छिल्लर ने पुलिस को बताया कि उनकी दया विहार के चंदू गांव में बर्फीवाला नाम से मिठाई की दुकान है। वह पिछले रविवार की शाम को दुकान पर बैठे हुए थे। तभी उनके पास एक अंजान व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाला व्यक्ति उनसे व्हाट्सअप नंबर मांगने लगा, जिससे उन्होंने इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश उनके साथ गाली-गलौच करने लगे। उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने खुद को गांव साढराणा निवासी आकु का भाई बताते हुए 50 लाख रुपये की मांग करने लगा। अनिल छिल्लर ने उसको रुपये देने से इनकार किया तो बदमाश उनको जान से मारने की धमकी देने लगे, जिसके बाद उन्होंने फोन काट दिया।

कुछ समय बाद उनके पास दो इंटरनेशनल नंबर से फोन आने लगे और फिरौती की मांग करने लगे। वहीं, मामले में एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने बताया कि कॉल करने वाले आरोपी की पहचान हो गई है। जल्द ही आरोपी की पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें