फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बढ़ती आबादी को मंत्री ने दिया बेहतर इलाज का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में करीब 2 करोड़ 86 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी भी मौजूद रहीं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि गुरुग्राम हरियाणा का सर्वाधिक आबादी वाला जिला होने के कारण यहां स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और तेज शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष के बजट में गुरुग्राम जिले के लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना को और मजबूत करने पर विशेष फोकस किया गया है। इसी क्रम में जिले में 8 नए सब सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त रणसीका, रीठोज तथा सिधारवाली में तीन नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य संस्थानों के शुरू होने से आसपास के क्षेत्रों की बड़ी आबादी को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में दो स्वास्थ्य संस्थानों को कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। इनमें पीएचसी दौलताबाद तथा पीएचसी वजीराबाद शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें