-मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग पर जोर
गुरुग्राम। शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए नगर निगम की ओर से सफाई और फॉगिंग अभियान पर जोर दिया जा रहा है। मेयर राजरानी मल्होत्रा प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रही हैं। उनके मार्गदर्शन में निगम की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग कर मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही हैं। मेयर का कहना है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखना और नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना नगर निगम की प्राथमिकता है। मेयर ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास गंदगी जमा न होने दें। ब्यूरो