गुरुग्राम। पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस थाना सेक्टर-40, गुरुग्राम में पौधरोपण और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में उन्हें श्रद्धांजलि देने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए किया गया। इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के विस्तार का संदेश दिया गया। साथ ही, स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। ब्यूरो