मानेसर। मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने वार्ड 8 के गांव कासन में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। वह गांव में आयोजित होने वाले प्राचीन बाबा बिस्हा के मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थीं। मेयर ने गांव में स्थित पृथ्वीराज चौहान के स्मृति स्थल पर झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने अपील की है कि नगर निगम की ओर से भेजे जा रहे वाहन में ही कूड़ा डालें। साथ ही लोगों से सफाई अभियान में योगदान देने की अपील की। इस दौरान पार्षद भूपेंद्र कुमार, उप-निगम आयुक्त विनोद नेहरा, सेनेटरी ऑफिसर एमएस सोढ़ी सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो