फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बसई नहरी पानी शोधन संयंत्र से सेक्टर 16 तक बदली जाएगी मास्टर पाइप लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) बसई नहरी पानी शोधन संयंत्र से सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन तक 11.5 किमी लंगी मास्टर पाइप लाइन बदलने जा रहा है। इस पर करीब 57.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जीएमडीए शहर में पेयजल व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कदम उठा रहा है। शहर को अलग-अलग जोन में बांटा जा रहा है जिससे सभी क्षेत्रों में पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति हो सके। उद्योग विहार, एमजी रोड-डीएलएफ और सुशांत लोक क्षेत्रों में भी पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को मजबूत किया जाना है। इसके लिए बूस्टिंग स्टेशन सेक्टर-16 से तीनों जगहों के लिए मास्टर पाइपलाइन डाली जा रही हैं। ऐसे में बूस्टिंग स्टेशन सेक्टर 16 में पानी की क्षमता बढ़ाने के लिए पुरानी लाइन को बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसई संयंत्र से बूस्टिंग स्टेशन सेक्टर-16 की मौजूदा 1300 एमएम पाइप लाइन को बदला जाना है क्योंकि सेक्टर-16 में बूस्टिंग स्टेशन को भी अपग्रेड किया जा रहा है। बसई से सेक्टर-16 स्थित बूस्टिंग स्टेशन तक 311 एमएलडी पानी ले जाने की योजना है। योजना के अनुसार 1300 मिमी, 1800 मिमी, 1600 मिमी और अतिरिक्त 800 मिमी पाइप लाइन डाली जानी हैं। इसके लिए जीएमडीए ने टेंडर जारी कर दिया है। 12 माह में काम को ठेकेदार को पूरा करना होगा। जीएमडीए के अनुसार इसे जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें