फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रैली में उमड़ी भीड़ से भाजपा के पैरों तले जमीन खिसकी : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं के साथ पुलिस के व्यवहार पर विशेषाधिकार के तहत जवाब मांगेगी पार्टी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस की रैली में उमड़ी लाखों लोगों की भीड़ ने भाजपा को आईना दिखा दिया है। रैली में जनसमर्थन देखकर भाजपा के पैरों तले जमीन खिसकने लगी है। देश की जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है और आने वाले चुनावों में उसे सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को हुड्डा सोहना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र भारद्वाज के चचेरे भाई 35 वर्षीय दीपू के निधन पर शोक जताने उनके निवास पर पहुंचे थे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। यहां से रवाना होते समय पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने दिल्ली में हुई कांग्रेस की रैली को लेकर कहा कि रैली में शामिल होने जा रहे कांग्रेस विधायकों और पदाधिकारियों के वाहनों की जांच के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। इस मामले में विशेषाधिकार के तहत हरियाणा पुलिस से जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा पुलिस ने प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर काम करने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसका डटकर मुकाबला किया और रैली में पहुंचने से पीछे नहीं हटे। हुड्डा ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए नए-नए षड्यंत्र रच रही है, लेकिन अब उसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। हरियाणा में कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जाएगा। वर्ष 2029 में हरियाणा सहित देश के अन्य राज्यों और केंद्र में कांग्रेस की सरकारें पूर्ण बहुमत से बनेंगी। इस दौरान जितेंद्र भारद्वाज, पंकज भारद्वाज, बीरसिंह नंबरदार, हरिओम छौकर, मोहनलाल सैनी और अनिल भारद्वाज उर्फ कोकी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें