फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: करवा चौथ पर सजा बाजार, गहने और कपड़े की दुकानों में रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। करवा चौथ के लिए सदर बाजार सज गया है। बाजार पूजन सामग्री, छन्नी, मिट्टी के दिये, सीक, चीनी से बने करवे, गोटे से सजी पूजा की थाली, सजा हुआ लोटा, व्रत कथा की पुस्तक, सरगी की सामग्री जैसी चीजों से पटा है। सदर बाजार में गहने और कपड़े के बाजार में मंगलवार को खूब भीड़ रही। मेहंदी वाले भी तैयार बैठे हैं। पूजा के लिए गोटा और रंगीन कपड़ाें से सजी थाली 200 से 300 रुपये में बिक रही है। करवा और छन्नी 50 रुपये में है। सरगी के लिए मट्ठियों और मिठाइयों के पैक 500 रुपये से 2000 रुपये तक में मिल रहे हैं।

करवा चौथ को लेकर महिलाओं के परिधान, जूलरी, मेकअप के सामान और एक्सेसरीज की नई खेप आई है। महिलाओं के विभिन्न ब्रांड में 40 से 70 फीसदी की छूट देखी जा रही है। मिस हरियाणा रितू कटारिया और बुटिक संचालिका योगिता ने बताया कि करवा चौथ पर लाल रंग के शेड ही पसंद किए जाते हैं। यह सुहाग कर रंग माना जाता है। लाल के विभिन्न शेड या नारंगी जैसे ब्राइट कलर और सुविधानुसार साड़ी या सूट लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ड्यू फिनिश मेकअप, लाल रंग के शेड का चलन

सौंदर्य विशेषज्ञा भारती तनेजा ने बताया कि पिछले साल करवा चौथ पर पिंक कलर का ट्रेंड था। इस साल करवा चौथ पर रेड कलर के शेड क्रिमशन, मैरून का ट्रेंड है। लाल रंग के साथ लाल लिपस्टिक के बजाए कोई लाइट कलर का प्रयोग करें। ग्रीन आई शैडो या हल्का गोल्डेन आई शैडो का प्रयोग करें तो बेहतर रहेगा। ग्रीन लाइनर का प्रयोग कर किया जा सकता है। जूलरी गोल्ड और डायमंड दोनों ही प्रयोग की जा सकती है। मेकअप में इस समय ड्यू फिनिश मेकअप फैशन में है। प्राइमर के अलावा मोयश्चराइजर लगाया जाता है। फिर बेस लगाया जाता है। ड्यू फिनिश में त्वचा के भीतर के चमक को उभारा जाता है। मेकअप ओवर नहीं लगता है बल्कि नेचुरल लगता है। त्वचा की चमक प्रसाधनों के बजाए त्वचा की चमक से उभारा जाता है। साथ ही वाटर प्रूफ मश्करा, वाटर प्रूफ लाइनर का प्रयोग किया जाए। इस समय जिस तरह पुरानी और बंगाली हीरोइनें काजल लगाती थीं, वैसे ही मोटी लाइन वाले काजल का चलन है। ब्यूटीशियन स्वाति सत्यवती ने बताया कि करवाचौथ के एक हफ्ते पहले से बुकिंग फुल है। करवा चौथ के दिन के मेकओवर 1500 रुपये से 2500 तक में हो सकता है। हाइड्रा फेशियल, कोरियन फेशियल की मांग है। बड़े पार्लरों में सेवाओं की राशि 10 से 25 हजार रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें